Zoology Development Of Medusa Question Answer

Zoology Development Of Medusa Question Answer

 

Zoology Development Of Medusa Question Answer :- This Post is very Usefull For All Student of Zoology 1st Year in this post you will find all the information related to Zoology 1st year and important facts about Zoology have been discussed in this post.

 


 

प्रश्न – 3 ओबीलिया में रेडियल सिमेट्री एवं मेड्यूसा के निर्माण का वर्णन कीजिए। 

Describe radial symmetry and development of medusa in Obelia.

उत्तर –

मेड्यूसा का निर्माण

 (Development of medusa) – Notes

मेड्यूसा का निर्माण तथा ग्रीष्म में ब्लास्टोस्टाइल के सीनोसार्क से खोखली कलिकाओं के रूप में होता है। सर्वप्रथम ब्लास्टोस्टाइल की भित्ति में एक खोखली कलिका बनती है जो आकार में वृद्धि करके पटिका (vesicle) में बदल जाती है जो ब्लास्टोस्टाइल के साथ जुड़ी रहती है। पुटिका में भी ब्लास्टोस्टाइल के समान ही तीन कोशिकीय स्तर सबसे ऊपर एपीडर्मिस, मध्य में मीसोग्लोया तथा आन्तरिक गैस्ट्रोडर्मिस स्तर, उपस्थित रहते हैं। पुटिका की शीर्ष एपीडर्मिस दो स्तरों में विभक्त हो जाती है। इन दो स्तरों में से भीतरी स्तर पुन: विभक्त होकर. एक छोटी गुहा का निर्माण करती है। सबसे भीतरी एपीडर्मिस तथा गैस्ट्रोडर्मिस स्तर बाहर की ओर वृद्धि करके मैनुब्रियम (manubrium) का निर्माण करते हैं जो घण्टीनुमा गुहा में वृद्धि करता है। तत्पश्चात् घण्टीनुमा गुहा वृद्धि करके अवछत्रीय गुहा (Sub-umbrellar cavity) का निर्माण करती है। मैनुब्रियम के वृद्धि करने के कारण एपीडर्मिस टूट जाती है तथा वीलम (velum) का निर्माण होता है छत्रक की सतह से अंगुलिनुमा स्पर्शकों का निर्माण होता है।

मेड्यूसा की रेडियल सिमेट्री के लिए प्रश्न-2 में मेड्यूसा का वर्णन देखें।

 


Follow me at social plate Form

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top