Sporophyte BSc 1st Year Botany Question Answer Notes

Sporophyte BSc 1st Year Botany Question Answer Notes

 

Sporophyte BSc 1st Year Botany Question Answer Notes :- In This Site Dreamtopper.in is very Helpful for all the Student. All type of Notes have been made available on our Site Dreamtopper.in PDF Study Material Question Answer Paper Previous Questions Unit wise Chapter -wise Syllabus of the content. Study Notes Mock Test Paper Download Available.

 


प्रश्न 4 – बीजाणुउद्भिद् (sporophyte) क्या होता है? मार्केन्शिया Marchantia) के बीजाणुउद्भिद् के विकास का संक्षेप में वर्णन कीजिए। 

उत्तर –

बीजाणुउद्भिद् (Sporophyte) Notes

ब्रायोफाइटा के पौधों में जीवन-चक्र की डिप्लॉयड अवस्थाएँ स्पोरोफाइट के रूप में होती हैं। Riccia में स्पोरोफाइट धंसा हुआ केवल कैप्सूल के रूप में होता है, जबकि Marchantia, Pellia, Porella में स्पोरोफाइट के तीन भाग होते हैं-foot, seta तथा capsule ब्रायोफाइटा के पौधों में स्पोरोफाइट कभी भी एक स्वतन्त्र अवस्था में नहीं होता है। यह भोजन के लिए सदैव गैमिटोफाइट पर निर्भर करता है।

मार्केन्शिया के बीजाणुभिद् (स्पोरोफाइट) का विकास ‘ (Development of Sporophyte in Marchantia) Notes

स्पोरोफाइट का विकास जाइगोट से शुरू होता है। जाइगोट में 2X क्रोमोसोम्स होते हैं। निषेचन की क्रिया के बाद में जाइगोट आकार तथा माप दोनों में बढ़ जाता है तथा venter की गुहा को पूरी तरह से भर देता है। इसमें पहला विभाजन अनुप्रस्थ (transverse) होता है जिससे कि एक upper cell एवं एक lower cell बनती है। Marchantia polymorpha और दूसरी अन्य जातियों में दूसरा विभाजन लम्बवत् अथवा ऊर्ध्वाधर (vertical) होता है जिससे चार कोशिकाएँ बन जाती हैं। इस जाति के ऊपर वाला आधा भाग कैप्सूल में विकसित हो जाता है, जबकि नीचे वाला भाग foot एवं seta बनाता है। कुछ अन्य जातियों (e.g. Marchantia chenopoda) में दूसरा विभाजन भी transverse होता है जिससे तीन कोशिकाएँ बनती हैं। इनमें से सबसे नीचे वाली कोशिका foot में, बीच वाली seta में तथा सबसे ऊपर वाली कैप्सूल (capsule) में विकसित होती है। _

Marchantia polymorpha में आर्किगोनियोफोर के लम्बे होने से कुछ lobes बनते है तथा नीचे की ओर विकसित होने वाली रश्मि (rays) भी विकसित होती है। Venter की कोशिकाएँ विभाजित होकर 2-3 परतों वाली मोटी calyptra बनाती हैं। Venter के आधार पर एक कॉलर की तरह की रचना और विकसित होती है, जो पेरिगायनियम (perigynium) या स्यूडोपेरिएन्थ (pseudoperianth) कहलाती है।

चार कोशिकाओं वाले embryo में अगला विभाजन भी ऊर्ध्वाधर (vertical) होता है

जिससे की आठ कोशिकाएँ बन जाती हैं। इस अवस्था में embryo को तीन परतें (calyptra, perigynium एंव perichaetium) घेरे रहती हैं।

1. फुट (Foot) – Foot का विकास hypobasal कोशिका से होता है। यह कोशिका अनेक बार विभाजित होकर एक बहुकोशिकीय, पैरेन्काइमेटस रचना बनाती है, जो foot . कहलाती है। इसका कार्य fixation एवं भोजन का अवशोषण होता है।

2. सीटा (Seta) – Marchantia .polymorpha में सीटा भी हाइपोबेसल (hypobasal)  काशिका से ही विकसित होता है। इसकी कोशिकाएँ अनेक बार विभाजित होकर

Sporophyte BSc Botany Notes
Sporophyte BSc Botany Notes

एक वन्त (stalk) की तरह की रचना बनाती हैं। सीटा की कोशिकाएँ विभाजित होकर कैप्सूल को आगे दबाती रहती हैं।

3. कैप्सूल (Capsule) –  Embry) की epibasal कोशिकाओं से कैप्सूल का निर्माण होता है। अनेक अनियमित विभाजनों से कोशिकाओं का एक समूह विकसित हो जाता है। एक periclinal विभाजन में एक बाहर की amphithecium बन जाती है तथा अन्दर की कोशिकाओं के समूह को endothecium कहते हैं। मार्केशिया में आर्किस्पोरि (aarchesporium) की उत्पत्ति एन्डोधीसियम (endothecium) से होती है। शीघ्र ही अन्य विभाजनों द्वारा endothecium में दो प्रकार की रचनाएँ बन जाती हैं-बीजाणु मातृ warni lavore mother cells) एंव इंलेटर मातृ कोशिकाएँ (elater mother cells) अन्त में प्रत्येक बीजाणु मातृ कोशिका (spore mother cell) में अर्द्धसूत्री विभाजन होता है तथा प्रत्येक से चार haploid spores बनते हैं। ये spores capsule के अन्दर भरे रहते हैं। कैप्सल में उपस्थित इलेटर मातृ कोशिकाएँ (elater mother cells) बाद में इलेटर laters) में विकसित हो जाती हैं। ये इलेटर (elaters) बीजाणु (spores) के वितरण में सहायक होते हैं।

 


Follow me at social plate Form

3 thoughts on “Sporophyte BSc 1st Year Botany Question Answer Notes”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top