Reproduction In Fungi BSc 1st Year Botany Question Answer

Reproduction In Fungi BSc 1st Year Botany Question Answer

 

Reproduction In Fungi BSc 1st Year Botany Question Answer :- BSc 1st Year Botany  Bacteria And Fungi Diversity of Viruses Notes. This Post is very useful for all the Student Botany. This post will provide immense help to all the students of BSc Botany.

 


प्रश्न 11 – कवकों में कायिक अलैंगिक जनन पर विस्तृत लेख लिखिए।

उत्तर –

कवकों में जनन 

(Reproduction in Fungi) Notes

कवकों में तीन प्रकार का जनन होता है—(a) कायिक, (b) अलैंगिक, (c) लैंगिक।

कुछ एककोशिकीय कवकों में सम्पूर्ण कायिक कोशिका जनन इकाई में परिवर्तित हो जाती है। इसको पूर्णकायफलिक (Holocarpic) कहते हैं, परन्तु अधिकांश कवकों में कवक जाल का एक भाग ही जनन इकाई में परिवर्तित होता है। इसको अंशकायफलिक (Eucarpic) कहते हैं। ड्यूटेरोमाइसिटीज वर्ग के कवकों में लैंगिक जनन नहीं मिलता है।

  1. कायिक जनन (Vegetative Reproduction) 

यह निम्नलिखित विधियों द्वारा होता है ___

  1. खण्डन (Fragmentation)-इसमें कवक तन्तु एक या अधिक स्थानों से टूट जाता है तथा प्रत्येक टूटे भाग से नया तन्तु बनता है; जैसे- म्यूकर (Mucor), राइजोपस (Rhizopus) आदि।
  2. विखण्डन (Fission)—इसमें कोशिका पहले आकार में बढ़ती है फिर संकुचन या अनुप्रस्थ भित्ति द्वारा दो कोशिकाओं में विभाजित हो जाती है; जैसे—यीस्ट (Yeast)।
  3. मुकुलन द्वारा (By Budding)-इसमें कोशिका से एक उभार (out growth) के समान रचना निकलती है जो परिपक्व होकर मातृ कोशिका से अलग हो जाती है तथा स्वतन्त्र . रूप से कार्य करती है; जैसे—यीस्ट (Yeast)।
  4. अलैंगिक जनन (Asexual Reproduction)

यह प्रतिकूल परिस्थितियों में होता है। यह निम्नलिखित प्रकार का होता है

  1. चलबीजाणु द्वारा (By Zoospore)_कछ निम्न वर्ग के कवकों में चलबीजाणु बनते हैं जिनमें फ्लैजेला भी मिलते हैं; जैसे-सिनकाइट्रियम (Synchytrium)| ___
  2. कोनिडिया द्वारा (By Conidia)-ये कवक तन्तुओं के सिरे पर बनते हैं। य। गतिहीन (non motile) होते हैं; जैसे- पेनिसिलियम (Penicillium)।
  3. ऑइडियम द्वारा (By Oidium)-कभी-कभी कवक सूत्र विभाजन के बाद एक कोशिकीय रचनाओं में परिवर्तित हो जाता है। ये अंकुरित होकर नया कवक तन्तु या जाल बनाते हैं जैसे- म्यूकर में टॉरूला अवस्था (Torula stage of Mucor)।
  4. बीजाणु द्वारा (By Spores)-कुछ कवकों में बीजाणुधानीधर (sporangio phore) के सिरे पर बीजाणुधानी (sporangium) बनती है जिनके अन्दर असंख्य बीजाणुओं का निर्माण होता है; जैसे- राइजोपस, म्यूकर

पिक्निडिया (pycnidia) या बीजाणुधानियों (sporangia) में बनने वाले बीजाणु अन्तर्जात (endogenous) होते हैं, जबकि कोनिडियोफोर से विकसित होने वाले कोनिडिया बहिर्जात (exogenous) होते हैं।

Reproduction In Fungi
Reproduction In Fungi

 


Follow me at social plate Form

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top