Reproduction In Bacteria BSc Botany Question Answer Notes

Reproduction In Bacteria BSc Botany Question Answer Notes

 

Reproduction In Bacteria BSc Botany Question Answer Notes :- This post will provide immense help to all the students of BSc Botany. You will get full information Related to BSc Botany in over site. In this post I have given all the information related to BSc Botany Completely.

 


प्रश्न 3 – जीवाणु में प्रजनन पर लेख लिखिए।

उत्तर 

जीवाणु में प्रजनन 

(Reproduction in Bacteria) Notes

सामान्य रूप से जीवाणु fission, cyst, fragmentation, conidia आदि साधनों से विभाजित होते हैं।

जीवाणुओं में लैंगिक प्रजनन निम्नलिखित प्रकार से होता है –

  1. ट्रांसफॉर्मेशन (Transformation)-इसे ग्रिफिथ नामक वैज्ञानिक ने सन् 1928 ई० में बताया। चित्र में यह दर्शाया गया है कि Pneumococcus के एक avirulent strain को जब inoculate किया गया, तब वह चूहा जीवित रहा तथा जब virulent strain को inoculate किया गया, तब वह मर गया। Heat-killed virulent strain भी चूहों को नहीं मार सका तथा वे स्वस्थ रहे। जब avirulent strain को heat-killed virulent strain से मिलाकर inoculate किया गया, तब आश्चर्यजनक रूप से चूहे फिर मर गए। इससे यह सिद्ध हुआ कि कुछ transformation वहाँ हुआ है।
  2. Reproduction In Bacteria Notes
    Reproduction In Bacteria Notes

ऐवेरी आदि ने सन् 1944 ई० में यह प्रयोग DNA के साथ किया. और तब यह दिखाया कि DNA के टुकड़ों को recipient कोशिका ने सोख लिया है तथा ये जीवाणओं की कोशिकाओं में घुस गए हैं। जहाँ यह जीवाणु के genome को विस्थापित करता है जिससे कि नए गणों वाली नई पीढ़ी के जीवाणु बनते हैं। इस प्रकार उन्होंने यह दिखाया कि DNA ही आनुवंशिक पदार्थ (genetic material) है तथा जीवाणुओं में ट्रांसफॉर्मेशन होता है। इसके लिए उन्हें नोबल पुरस्कार भी दिया गया।

  1. कोन्जुगेशन (Conjugation)-इसे लेडरबर्ग तथा टैटम ने सन् 1945 ई० में बताया। उन्होंने दिखाया कि Escherichia coli K12 strain में जीवाणुओं में physical सम्बन्ध कायम होता है। इस सम्बन्ध में एक जीवाणु का DNA दूसरे जीवाणु में कोन्जुगेशन नली (conjugation tube) के माध्यम से होता हुआ जाकर मिलता है।

    Reproduction In Bacteria Notes
    Reproduction In Bacteria Notes

. टांसडक्शन (Transduction)-इसे जीवाणुओं में लेडरबर्ग तथा जिंडर ने सन् 1951 ई० में देखा। Sintered glass filter में से केवल phage particle ही निकल सकते हैं, जीवाणु नहीं। इस filter के प्रयोग से conjugation की सम्भावना को समाप्त किया गया। Strain B के लाइटिक चक्र में (जीवाणु की) विषाणुओं ने maturitv पर कुछ कण बनाए जिनमें कि अचानक ही ऐसा देखा गया कि कुछ में जीवाणुओं का DNA है और जब ये transducting phases नली ‘A’ में घुसे तब Strain ‘B’ का DNA जो कि विषाणुओं द्वारा लाया गया था, Strain ‘A’ के DNA से मिल गया। इस प्रकार homologous भाग में recombination होता है और recipient का genome परिवर्तित हो जाता है।

Reproduction In Bacteria Notes
Reproduction In Bacteria Notes

इस प्रकार जीवाणुओं में तीन प्रकार से लैंगिक प्रजनन होता है।

 


Follow me at social plate Form

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top