Virus BSc 1st Year Botany Question Answer Notes

Virus BSc 1st Year Botany Question Answer Notes

 

Virus BSc 1st Year Botany Question Answer Notes :- BSc 1st Year Botany  Bacteria And Fungi Diversity of Viruses Notes. This Post is very useful for all the Student Botany. This post will provide immense help to all the students of BSc Botany.

 


 

प्रश्न 12 – विषाणु क्या हैं? इनकी संरचना का विस्तृत वर्णन कीजिए। अथवा विषाणुओं की संरचना एवं प्रमुख गुणों का वर्णन कीजिए। 

उत्तर

विषाणु (Virus)

वाइरस (Virus) लैटिन भाषा का शब्द है जिसका अर्थ विष है। विषाणु जन्तुओं, मनुष्यों तथा फसलों को रोगग्रस्त करते हैं जिससे अनेक बीमारियाँ तथा आर्थिक हानि होती है।

मेयर (Mayer, 1986) ने उत्तरी यूरोप में तम्बाकू के मोजैक रोग का पता लगाया तथा यह सिद्ध किया कि इस रोग का संचरण (transmission) रोगग्रस्त पौधे से स्वस्थ पौधे पर मात्रक विधि द्वारा किया जा सकता है। आइवनोवस्की (Iwanowski) ने सन् 1892 ई० में तम्बाकू के इसी रोग पर कार्य करते हुए, यह सिद्ध किया कि रोगी पौधे के रस को जो जीवाणुरहित फिल्टर (bacteria free filter) से छाना गया हो] स्वस्थ पौधे की पनी रगड़ने पर उसमें तम्बाकू के मोजैक रोग के लक्षण उत्पन्न हो जाते हैं। इससे यह पता लगा कैप्सोमियर कुछ विषाणु जीवाणु से भी सूक्ष्म रोग फैलाने वाले जीव होते हैं।

स्टैनले (Stanley, 1935) ने तम्बाकू के मोजैक विषाणु (TMV: Tobaccal Mosaic Virus) का सर्वप्रथम क्रिस्टलीकरण किया।

Virus BSc Botany Notes
Virus BSc Botany Notes

विषाणु अविकल्पी अन्तरकोशिकीय परजीवी (obligate intracellular parasite) हैं। इनको इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी द्वारा देखा जा सकता है। इनका आमाप 20 mu से 30 mu तक हो सकता है। सभी विषाणुओं की मूल रासायनिक संरचना एक-सी होती है। इसमें न्यूक्लिक अम्ल (RNA या DNA) का केन्द्रीय कोर (central core) होता है जिस पर प्रोटीन का बना हुआ आवरण होता है, इसको कैप्सिड (capsid) कहते हैं। कैप्सिड छोटी-छोटी उपइकाइयों की बनी होती है, जिन्हें कैप्सोमियर (capsomere) कहते हैं।

Virus BSc Botany Notes
Virus BSc Botany Notes

कैप्सोमियर कुछ मोनोमियर (monomere) के बने होते हैं। मोनोमियर रचनात्मक इकाई है जो एक अथवा अधिक पॉलिपेप्टाइड चेन से मिलकर बने होते हैं। केन्द्रीय कोर (central core) तथा कैप्सिड (capsid) मिलकर न्यूक्लियोकैप्सिड (nucleocapsid) कहलाते हैं। कछ विषाणुओं के बाहर की तरफ एक आवरण या सीमाकारी कला (envelope or limiting membrane) होती है जो लिपिड या लिपोप्रोटीन (lipid or lipoprotein) की बनी होती है। विषाणुओं के न्यूक्लिक अम्ल में ही संक्रामक क्षमता मिलती है। अत: संक्रमण के लिए परपोषी कोशिका में न्यूक्लिक अम्ल का प्रवेश आवश्यक होता है।

 


Follow me at social plate Form

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top