Zoology Blood And Blood Vascular System Question Answer

Zoology Blood And Blood Vascular System Question Answer

 

Zoology Blood And Blood Vascular System Question Answer :- In this post all the questions of the second part of zoology are fully answered. This post will provide immense help to all the students of BSc zoology. All Topic of zoology is discussed in detail in this post.

 


प्रश्न 4 – नेरीस में रुधिर, रुधिर परिवहन तन्त्र का वर्णन कीजिए तथा इसमें श्वसन क्रिया किस प्रकार होती है

Describe the blood and blood vascular system of Nereis How does respiration takes place in this animal ? 

उत्तर नेरीस के शरीर में बन्द प्रकार (closed type) का रुधिर परिवहन तन्त्र उपस्थित होता है। इसका रुधिर दो भागों—प्लाज्मा तथा कणिकाओं का बना होता है| हीमोग्लोबिन श्वसन वर्णक है जो प्लाज्मा में घुलित अवस्था में पाया जाता है।

नेरीस के शरीर में तीन मुख्य अनुदैर्घ्य रुधिर वाहिकाएँ—पृष्ठ वाहिका (dorsal vessel), अधर वाहिका (ventral vessel) तथा परितन्त्रिका वाहिका (perineural vessel) पायी जाती है।

पृष्ठ वाहिका (Dorsal vessel)-यह आहार नाल के ऊपर पिछले सिरे से आगे की पाँचवें खण्ड तक फैली होती है। इसकी भित्ति संकुचनशील होती है जिस कारण इसमे पिछले से अगले सिरे की ओर बहता है। ग्रसिका में यह शरीर भित्ति, पार्श्वपादों वृक्ककों तथा आहार नाल से रुधिर को एकत्र करती है तथा संकलन वाहिका (collecting vessel) की भाँति कार्य करती है।

अधर वाहिका (Ventral vessel)—यह आहार नाल के नीचे मध्य-अधरीय भाग शरीर की सम्पूर्ण लम्बाई में फैली होती है। इसकी भित्ति

में संकुचनशीलता का गुण अनुपस्थित होता है तथा इसमें रुधिर का प्रवाह शरीर के अग्र भाग से पश्च भाग की ओर होता है। यह एक वितरणकारी वाहिका (distributing vessel) की भाँति कार्य करती है। अन्तिम खण्ड में यह एक परिमलाशयवलन (perirectal ring) के द्वारा पृष्ठ वाहिका से जुड़ी होती है। शरीर के अग्र भाग में यह ग्रसिका से रुधिर संकलन का कार्य भी करती है।

परितन्त्रिकीय वाहिका (Perineural vessel)-यह शरीर के अधर भाग में तन्त्रिका रज्जु के चारों ओर उपस्थित होती है तथा शरीर भित्ति के अधर भाग से रुधिर एकत्र करके पृष्ठ वाहिका में लाने का महत्त्वपूर्ण कार्य करती है।

श्वसन (Respiration)-नेरीस में श्वसन के लिए विशेष अंग का अभाव होता है। श्वसन को क्रिया शरीर की सम्पूर्ण सतह तथा मुख्यतः पार्श्व पादों की पतली एवं चपटी पालियों के द्वारा होता है। इसके शरीर की सतह के निकट अत्यन्त महीन केशिकीय जाल उपस्थित होता है, जिसमें उपस्थित रक्त ऊतकों से एकत्र कार्बन डाइऑक्साइड को शरीर से बाहर जल में त्यागता तथा जल में उपस्थित ऑक्सीजन को विसरण क्रिया के द्वारा ग्रहण कर लेता है।

Blood And Blood Vascular System
Blood And Blood Vascular System

 


Follow me at social plate Form

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top