Gametophyte Of Anthoceros BSc Botany Notes

Gametophyte Of Anthoceros BSc Botany Notes

 

Gametophyte Of Anthoceros BSc Botany Notes :- PDF Study Material Question Answer Paper Previous Questions Unit wise Chapter – wise Syllabus of the content. Study Notes Mock Test Paper Download Available. In This Site Dreamtopper.in is very Helpful for all the Student. Gametophyte of Anthoceros, External Features All Topic wise Syllabus.

 


प्रश्न 9 – एन्थोसिरोस के युग्मकोद्भिद् की संरचना का सचित्र वर्णन कीजिए।

उत्तर

एन्थोसिरोस का युग्मकोभिद् 

(Gametophyte of Anthoceros)

बाह्य संरचना (External Features) 

एन्थोसिरोस में मुख्य पादप युग्मकोदभिद् होता है। यह गहरा हरा, छोटा, पृष्ठाधारी, चपटा, विसर्पी, सूकायी तथा अनियमित होता है। सूकाय मांसल होता है। इसके किनारे मुड़े रहते हैं। इसमें मध्य शिरा नहीं मिलती है। ऊपरी सतह चमकदार व चिकनी होती है, जैसे- ए० लीविस  में  यह ए० फ्यूसीफोर्मिस में खुरदरी व उभरी हई होती है। भारद्धाज (1900) ने बताया कि ए० सिस्पुलस में सूकाय होता है। निचली सतह पर असंख्य एककोशिकीय चिकनी भित्ति वाले रोमिल राइजोइड मिलते हैं। निचली अथवा वेन्ट्रल सतह पर कुछ नील- हरित क्षेत्र भी मिलते हैं. जिनमें नॉस्टॉक की कॉलोनी मिलती है। ए० इरेक्टस का सूकाय एक वृन्त पर ऊध्व्र होता है। ए० हेलिआई का सूकाय लम्बा व पिच्छाकार शाखित होता है। कुछ प्रजातियों में सूकाय विसर्पी तथा पंखे समान होता है, इसके किनारे दन्ताकार होते हैं। सितम्बर व अक्टूबर माह में जनन अंग मिलते हैं। इसका बीजाणुद्भिद् लम्बा, बेलनाकार होता है तथा ऊपरी सतह पर समूह में निकलता है। यह इन्वोल्यूकर (involucre) से आच्छादित होता है। (चित्र)

Gametophyte Of Anthoceros
Gametophyte Of Anthoceros

आन्तरिक संरचना (Internal Structure) Notes

सूकाय की ऊर्ध्व काट से आन्तरिक संरचना स्पष्ट दिखाई देती है। सूकाय प्रकाशसंश्लेषा व संचयी क्षेत्रों में बँटा हुआ नहीं होता है। ऊपरी तथा निचली बाह्य त्वचा (upper and lower epidermis) के अतिरिक्त सभी कोशिकाएँ एकसमान होती हैं। ए० हेलिआई में बाह्य त्वचा (epidermis) भी स्पष्ट विभेदित नहीं होती है। बाहा त्वचा की कोशिकाएँ छोटी होती है । तथा प्रत्येक कोशिका में क्लोरोप्लास्ट तथा एक पाइरीनॉइड व एक केन्द्रक मिलता है। ऊपर त्वचा निरन्तर होती है। इसमें कोई रन्ध्र नहीं मिलता है। निचली बाह्य त्वचा की कुछ कोशिकाएँ दीर्घित होकर राइजोइड बनाती हैं (चित्र-A, B)। यहाँ कुछ रन्ध्र समान संरचनाएँ मिलती हैं, जो म्यसिलेज गुहा का खुला स्थान है। ये रन्ध्र चिकने होते हैं तथा दो कोशिकाओं के एक दूसरे से अलग होने से बनते हैं। इन्हें वेस्टीजियल स्टोमेटा भी कहते हैं। श्लेष्म गुहा में अन्त: पादप शैवाल जैसे नॉस्टॉक आदि मिलते हैं। दोनों बाह्य त्वचा के मध्य सभी कोशिकाएँ समान व मृदूतकीय होती हैं। ये एककेन्द्रकीय होती हैं। इनमें मिलने वाला हरितलवक कोलियोकीट तथा  स्टीजियोक्लोनियम के समान होता है। इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी से देखने पर पता चलता है कि हरितलवक (chloroplast) लेमेलर (lamellar) होता है जैसे उच्च पादपों में मिलता है।

Gametophyte Of Anthoceros
Gametophyte Of Anthoceros

ए० पियरसोनी में दो हरितलवक मिलते हैं, जबकि ए० हेलिआई में एक कोशिका में 4 हरितलवक मिलते हैं। ये हरितलवक अण्डाकार अथवा चपटे होते हैं। एन्थोसिरोस का पाइरीनॉइड 25-30 डिस्क अथवा स्पिन्डलाकार संरचनाओं से बनता है तथा हरितलवक के मध्य स्थित होता है।

 


Follow me at social plate Form

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top