BSc 1st Year Botany Ultrastructure Of Nostoc Notes

BSc 1st Year Botany Ultrastructure Of Nostoc Notes

 

BSc 1st Year Botany Ultrastructure Of Nostoc Notes :- BSc 1st Year Botany Long Question Answer. In This Site Dreamtopper.in is very Helpful for all the Student. All type of Notes have been made available on our Site in PDF Study Material Question Answer Paper Previous Questions Unit wise Chapter -wise Syllabus Study Notes Mock Test Paper Available.

 


प्रश्न 5 – नॉस्टॉक (Nostoc) की परासंरचना का संक्षेप में वर्णन कीजिए। 

उत्तर –

नॉस्टॉक की परासंरचना 

(Ultrastructure of Nostoc) Notes

नॉस्टॉक (Nostoc) साइनोफाइसी वर्ग का एक तन्तुमय शैवाल होता है। यह बहुकोशिकीय शैवाल है। इसकी कोशिकाएँ साधारण होती हैं तथा उनमें निश्चित केन्द्रक नहीं होता है। अतः इन्हें prokaryotic कहते हैं। इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप से देखने पर Nostoc की कोशिका में निम्नवर्णित रचनाएँ दिखाई देती हैं

  1. कोशिका आवरण (Cell Envelope)-नॉस्टॉक की प्रत्येक कोशिका एक आवरण (envelope) से घिरी रहती है। यह आवरण बाहर की ओर श्लेष्मा (mucilage) की बनी हुई आच्छद (sheath) से तथा अन्दर की ओर कोशिका भित्ति से घिरा रहता है। Sheath मोटी तथा नाजुक होती है। यह gelatinous तथा माइक्रोफाइब्रिल्स की तीन परतों की बनी होती है। यह pectic पदार्थों की बनी हुई होती है। आवरण की अन्दर की परत मजबूत तथापतली होती है और अन्दर के प्रोटोप्लास्ट को घेरे रहती है। आवरण के ठीक अन्दर की ओर एक प्लाज्मा झिल्ली (plasma membrane) भी होती है।
  2. जीवद्रव्य (Protoplasm)-यह प्लाज्मा झिल्ली से घिरा रहता है। प्लाज्मा झिल्ली दो इलेक्ट्रॉन ऑपेक परतों की बनी होती है और ये दोनों परतें एक अपारदर्शी (transluscent) परत से अलग रहती हैं। नॉस्टॉक (Nostoc) के प्रोटोप्लाज्म में क्रोमैटोफोर्स (chromatophores), केन्द्रक (nucleus), माइटोकॉण्ड्रिया (mitochondria). पाइरीनॉएड्स (pyrenoids), एण्डोप्लाज्मिक रेटीकुलम (E. R.), गॉल्जीबॉडीज (Golgi bodies) आदि अनुपस्थित रहती हैं। पूरे प्रोटोप्लाज्म को बाहरी क्रोमोप्लाज्म (chromoplasm) तथा अन्दर के सेण्ट्रोप्लाज्म (centroplasm) में बाँटा जा सकता है

(i) क्रोमोप्लाज्म (Chromoplasm)—प्रोटोप्लाज्म का यह बाहरी भाग होता है। इसमें बहुत सारे थाइलैकॉयड्स (thylakoids) उपस्थित होते हैं। इसमें बहुत-से साइनोफाइसियन वर्णक मिलते हैं। ये क्लोरोप्लास्ट की तरह के ही होते हैं। प्रत्येक थाइलैकॉयड के चारों ओर 2 इकाई झिल्लियाँ होती हैं। क्रोमोप्लाज्म के अन्दर मुख्य रूप से बहुत सारे ग्रेन्यूल्स, ग्लाइकोजन, राइबोसोम्स (ribosomes), प्रोटीन के ग्रेन्यूल्स, लिपिड के ग्रेन्यूल्स तथा vacuoles भी होते हैं।

Botany Ultrastructure Of Nostoc
Botany Ultrastructure Of Nostoc

(ii) सेण्ट्रोप्लाज्म (Centroplasm)-इसकी प्रकृति केन्द्रक वाली होती है। इसमें भी काफी थाइलैकॉयड्स (thylakoids) होते हैं। इनमें केन्द्रक भित्ति (nuclear membrane) तथा nucleoli अनुपस्थित होते हैं। केन्द्रक प्रकृति के बहुत सारे ऐल्फा ग्रेन्यूल्स भी इसमें होते हैं। इनमें DNA तथा RNA भी बिखरे रहते हैं। सेण्ट्रोप्लाज्म incipient nucleus को दर्शाता है।

 


Follow me at social plate Form

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top