BSc 1st Year Botany Plasmid Question Answer Notes

BSc 1st Year Botany Plasmid Question Answer Notes

 

BSc 1st Year Botany Plasmid Question Answer Notes :- This post will provide immense help to all the students of BSc Botany. You will get full information Related to BSc Botany in over site. In this post I have given all the information related to BSc Botany Completely.

 


 

प्रश्न 4 – प्लाज्मिड क्या होते हैं? एपिसोम किसे कहते हैं?  अथवा प्लाज्मिड के विषय में लिखिए। 

उत्तर – 

प्लाज्मिड (Plasmid) Notes

कुछ जीवाणु जैसे E. coli में गुणसूत्र में कुछ अतिरिक्त आनुवंशिकीय पदार्थ (extra chromosomal genetic material) मिलता है जिसे प्लाज्मिड कहते हैं।

प्लाज्मिड मुख्य गुणसूत्र (DNA) से अलग रह सकता है। यह जीवाणु से अलग होकर जीवाणु की अनुपस्थिति में भी कार्य कर सकता है तथा इसका द्धिगुणन स्वतन्त्र रूप से होता है। कुल DNA का 2% तक का भाग प्लाज्मिड हो सकता है। प्लाज्मिड मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं-

(i) ‘F’ फेक्टरइसे फर्टीलिटी फेक्टर (fertility factor) भी कहते हैं। ये लैंगिक जनन में सहायता करते हैं। जिन जीवाणुओं में F फेक्टर मिलता है, उन्हे F+ (दाता) तथा जिनमें यह नहीं मिलता है उसे F- (ग्राही) कहते हैं। F+ वाले मिलती हैं। इनमें जीवाणु पिली (pili) बनाते हैं।

(ii) R फेक्टरइसे प्रतिरोधी फेक्टर अथवा resistance factor कहते हैं। ये जीवाणु को नष्ट होने से बचने के लिए प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करते हैं। विशेष रूप से यह प्रतिरोधी क्षमता किसी औषधि विशेष के प्रति होती है।

(iii) Col फेक्टरइसे कालीसिनोजेनिक फेक्टर (colicinogenic factor) भी कहते हैं। सामान्यतः ये उन जीवाणुओं में मिलते हैं, जिनमें प्रतिजैविक (antibiotic) बनाने की क्षमता पायी जाती है। ये जीवाणु को कालीसीन (Colicine) बनाने में सहायक होते हैं।

एपिसोम (Episome) Notes

प्लाज्मिड ही मुख्य गुणसूत्र का भाग बनकर एपीसोम (episome) कहलाते हैं।

 


Follow me at social plate Form

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top