Structure Of Sargassum Thallus BSc 1st Year Botany Notes

Structure Of Sargassum Thallus BSc 1st Year Botany Notes

 

Structure Of Sargassum Thallus BSc 1st Year Botany Notes :- BSc 1st Year Botany Long Question Answer. In This Site Dreamtopper.in is very Helpful for all the Student. All type of Notes have been made available on our Site in PDF Study Material Question Answer Paper Previous Questions Unit wise Chapter -wise Syllabus of the content. Study Notes Mock Test Paper Available.

 


प्रश्न 8 – सरगासम सूकाय की संरचना का सचित्र वर्णन कीजिए।

उत्तर 

सरगासम सूकाय की संरचना

(Structure of Sargassum Thallus) Notes

मुख्य पादप बीजाणुउद्भिद् (2x) इसमें जटिल द्विपार्श्वविक तथा अरीय (radial) सममित (symmetry) संरचनाएँ विभेदित होती हैं। सूकाय के आधार पर होल्डफास्ट मिलता है। मुख्य पादप बेलनाकार मुख्य अक्ष है। मुख्य अक्ष पर तने के समान व पत्ती के समान शाखाएँ मिलती हैं। मुख्य अक्ष में मोनोपोडियल शाखा निकलती है। होल्ड फास्ट डिस्काकार होता है तथा आधार से जुड़ा रहता है। मुख्य अक्ष पर चपटी, बन्ध्य, पत्ती के समान पार्श्व संरचनाएँ तथा गोल वायुथैली (air bladder) मिलती हैं। कुछ विशेष शाखाएँ भी मिलती हैं इन्हें रिसेप्टेकल (receptacle) कहते हैं। ये रिसेप्टेकल मुख्य अक्ष पर ऊपर मिलते हैं जैसे स. पोलीसिस्टम (S. polysystem) में। मुख्य अक्ष की लम्बाई 50 सेमी या अधिक होती है जैसे स. कार्पोकिल्लम (S. carpophyllum) में। यह 15-25 सेमी तक होती है। मुख्य अक्ष उर्ध्व, बेलनाकार अथवा चपटा होता है। इस पर पर्व (internode) तथा पर्वसन्धि (node) मिलते हैं (चित्र A)। प्राइमरी लेटरल (primary lateral) असीमित वृद्धि वाली लम्बी शाखाएँ हैं। इन पर पत्ती के समान शाखाएँ अथवा सेकन्डरी लेटरल (secondary lateral) मिलते हैं। इन्हें फिल्लोक्लेड (phylloclads) भी कहते हैं। सेकेन्डरी लेटरल सीमित वृद्धि की शाखा है। ये चपटी, पतली तथा दन्ताकार, सिरेट अथवा चिकनी किनारे वाली होती है। इनमें एक मध्य शिरा (midrib) भी मिलती है। ये बन्ध्य संरचनाएँ हैं। इन पर क्रिप्टोस्टोमेटा (cryptostomata) अथवा कटरन्ध्र मिलते हैं। ये बन्ध्य कन्सप्टेकल अथवा क्रिप्टोब्लास्ट (cryptoblast) हैं। स. इनर्वी (S. enerve) में मध्य शिरा का अभाव होता है।

Structure Of Sargassum Thallus
Structure Of Sargassum Thallus

परिपक्व पादप के ऊपरी भाग में पत्ती पर संघनित अक्षीय शाखा (condensed axillary branch) मिलती है, जिसमें वायुथैली (air bladder) तथा रिसेप्टेकल (receptacle) मिलते हैं। कुछ प्रजातियों में प्राइमरी लेटरल की निचली सेकन्डरी लेटरल एयर ब्लेडर में रूपान्तरित हो जाती है। स. लोन्जीफोलियम (S. logifolium) में एयर ब्लेडर पत्ती में समाप्त होती है। एयरब्लेडर में वायु होने के कारण पादप पानी में उत्प्लवन कर सकता है। रिसेप्टेकल फ्लास्क के आकार की संरचना है जिसमें जनन अंग मिलते हैं। स. लोंजीफोलियम (S. Congifolium) में मुख्य अक्ष पर नीचे की ओर सेकेन्डरी लेटरल तथा ऊपर की ओर रिसेप्टेकल मिलते हैं।

 


Follow me at social plate Form

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top