Endoplasmic Reticulum BSc Zoology Question Answer

Endoplasmic Reticulum BSc Zoology Question Answer

 

Endoplasmic Reticulum BSc Zoology Question Answer :- In this post all the questions of the second part of zoology are fully answered. This post will provide immense help to all the students of BSc zoology. All Topic of zoology is discussed in detail in this post.

 


 

प्रश्न 6 – अन्तःद्रव्यी जालिका के विषय में संक्षिप्त विवरण दीजिए।

Give a brief account about Endoplasmic reticulum.

अथवा अन्तःद्रव्यी जालिका की संरचना कार्यों की व्याख्या कीजिए। 

Explain the structure and functions of endoplasmic reticulum. 

उत्तर 

अन्तःद्रव्यी जालिका

(Endoplasmic reticulum) Notes

अन्त:द्रव्यी जालिका (ER) दोहरी झिल्ली का एक जाल है जो समस्त कोशिकाद्रव्य में पाया जाता है। पोर्टर (1961) के अनुसार अन्त:द्रव्यीय जालिका एक जटिल सूक्ष्म विभाजित रिक्तिका-तन्त्र है जो केन्द्रक से लेकर कोशिका झिल्ली तक समस्त कोशिकाद्रव्य

में फैला रहता है। अन्त:द्रव्यी जालिका स्तनधारियों की RBC में नहीं होती। अन्तःद्रव्यीय । जालिका तीन रूपों में मिलती हैं

  1. सिस्टर्नी या पटलिकाएँ (Cisternae or ‘ Lamellae)-ये लम्बी, चपटी, समान्तर रचनाएँ हैं। ये प्रायः प्रोटीन-संश्लेषण करने वाली सक्रिय कोशिकाओं में अधिक पायी जाती हैं; जैसे-अग्न्याशय की कोशिकाएँ।
  2. आशय (Vesicles)—ये 25 से 500 u व्यास वाली गोल रचनाएँ हैं। ये भी प्रोटीन-संश्लेषण करने वाली सक्रिय कोशिकाओं में पायी जाती हैं।
  3. नलिकाएँ (Tubules)-इनका व्यास 50 से 100u होता है। ये प्रायः अस्त्रावी कोशिकाओं में पायी जाती हैं। इनका आकार विभिन्न होता है। ये स्टेरॉयड तथा हॉर्मोन संश्लेषण में सहायक होती हैं।

अन्तःद्रव्यीय जालिका के तीनों रूप ही कोशिका में एक समय में अथवा कोशिका चक्र की भिन्न अवस्थाओं में पाए जा सकते हैं। अन्तःद्रव्यीय जालिका निम्न दो प्रकार हो सकती है

Endoplasmic Reticulum BSc Zoology
Endoplasmic Reticulum BSc Zoology

(i) कणिकामय (Granular)-अन्तःद्रव्यीय जालिका के चारों ओर उपस्थित राइबोसोम इसे खुरदरा एवं कणिकामय बना देते हैं।

(ii) चिकनी या कणिकाविहीन (Smooth or Agranular)-इनमें राइबोसोम नहीं पाए जाते हैं।

अन्तःद्रव्यी जालिका के कार्य

(Functions of Endoplasmic reticulum)

  1. प्रोटीन संश्लेषण (Protein synthesis) – कणिकामय ER पर लगे राइबोसोम प्रोटीन संश्लेषण में भाग लेते हैं।
  2. कोशिकीय उपापचय (Cellular metabolism)-अन्तःद्रव्यीय जालिका की झिल्ली कोशिकाद्रव्य में होने वाली उपापचय क्रियाओं के लिए उपयुक्त सतह है। फ्रीमैन | (1966) ने कहा कि ER में उपस्थित एन्जाइम भी ग्लाइकोजन के संश्लेषण में भाग लेते हैं।
  3. अन्त:कोशिकीय अभिगमन (Intracellular transport)-इसके द्वारा प्रोटीन, एन्जाइम तथा लिपिड का कोशिका के विभिन्न भागों में वितरण तथा अभिगमन होता है।
  4. 4. अन्तःकोशिकीय आवेग चालन (Intracellular impulse transmission) ER के कुछ विशिष्टीकरण जैसे सार्कोप्लाज्मिक जालिका कोशिका सतह से भीतर कीओर आवेगों तथा उत्तेजनाओं को भेजते रहते हैं।
  5. कोशिका भित्ति का निर्माण (Formation of cell wall)—यह कोशिका भित्ति संश्लेषण प्रदेश की ओर कुछ एन्जाइम तथा उपापचय पदार्थों को ले जाते हैं जो पौधों की द्वितीयक कोशिका भित्ति का निर्माण करते हैं।

यह केन्द्रक भित्ति के निर्माण में भी सहायक होता है।

 


Follow me at social plate Form

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top