Digestive System Of Starfish Zoology Question Answer

Digestive System Of Starfish Zoology Question Answer

 

Digestive System Of Starfish Zoology Question Answer :- In this post all the questions of the second part of zoology are fully answered. This post will provide immense help to all the students of BSc zoology. All Topic of zoology is discussed in detail in this post.

 


 

प्रश्न 4 सितारा मछली के पाचन तन्त्र एवं पोषण विधि का वर्णन कीजिए।

Give an account of digestive system and feeding mechanism of Starfish.

उत्तर  –

सितारा मछली का पाचन तन्त्र

(Digestive System of Starfish) Notes

  1. आहार नाल (Alimentary canal)-सितारा मछली या ऐस्टेरिऐस की केन्द्रीय बिम्ब में स्थित एक पूर्ण पाचन पथ (digestive tract) होता है। यह मुख-अपमुख अक्ष के साथ उपस्थित होता है तथा शरीर के चपटा हो जाने के कारण छोटा हो जाता है।

(i) मुख (Mouth) यह एक पंचभुजीय छिद्र होता है जिसके चारों ओर पेरीस्टोर (peristome) नामक एक भित्ति उपस्थित होती है। यह मुखतल पर केन्द्रीय बिम्ब के मध्य स्थित होता है। यह मुख पैपिली (mouth papillae) अथवा मुख कंटक (oral spines) द्वार सुरक्षित रहता है। मुख के चारों ओर स्थित शरीर भित्ति की पेशियाँ मुखछिद्र को खोलने एवं बन्द करने का कार्य करती हैं।

(ii) आमाशय (Stomach)— यह एक विस्तृत कोष है जो केन्द्रीय बिम्ब के अधिकांश भाग को घेरता है। यह एक छोटी तथा चौड़ी ग्रसिका के द्वारा मुख से जुड़ा रहता है। आमाशय एक बड़े जठरागम अथवा कार्डियक आमाशय (cardiac stomach, और एक छोटे अपमुखीय जठरनिर्गम या पाइलोरिक आमाशय (pyloric stomach) में विभेदित रहता है।

जठरागम एक बड़ा कोष है। इसकी भित्ति पतली, पेशीय तथा अत्यन्त वलित होती ह इसमें पाँचों त्रिज्याओं की दिशा में पाँच पालियाँ होती हैं। भोजन ग्रहण करते समय सम्पूर्ण जठरागम आमाशय मुख से बाहर पलट जाता है। यह ग्रन्थिल होता है तथा श्लेष्म mileus) व स्रावण करता है।

जठरनिर्गम छोटा, चपटा तथा पंचभुजाकार कोष है जो आंत्र में खुलता है। पंचभुजा पाँचों कोण त्रिज्याओं के साथ स्थापित होते हैं और प्रत्येक में उसकी ओर की पाचक ग्रन्थियों से एक वाहिनी खुलती है जिसे जठरनिर्गम वाहिनी (pyloric duct) कहते हैं सितारा मछली की प्रत्येक भुजा में एक जोड़ी पाचक ग्रन्थियाँ या पादलोरिक अन्धनाले उपस्थित होती हैं।

(iii) आंत्र (Intestine)— यह छोटी पाँच भुजाओं युक्त नली है जो अपमुख सतह की ओर स्थित गुदा (anus) के द्वारा बाहर खुलती है। इसमें दो या तीन छोटे-छोटे शाखादार एवं भूराभ उपांग, आंत्र अंधनाल या रेक्टल अंधनाल निकलते हैं। आंत्र अंधनालों से भूरे रंग का तरल उत्सर्जी स्त्राव उत्सर्जित होता है। अंधनालों के पीछे का भाग रेक्टम (rectum) कहलाता है।

Digestive System Of Starfish
Digestive System Of Starfish

(iv) गुदा (Anus)—यह गोल छोटा छिद्र है जो केन्द्रीय बिम्ब की अपमुख सतह पर मध्य में उपस्थित होता है।

(2) भोजन एवं अशन विधि (Food and Feeding mechanism)-सितारा मछली एक बहु-अशनी मांसाहारी जन्तु है जो स्थानबद्ध समुद्रीवासी जन्तुओं का शिकार करता है। यह धीरे-धीरे जन्तु के चारों ओर अपने शरीर का महराब बनाता है फिर अपने नलित उपागम आमाशय को शिकार के ऊपर पलट देता है तथा उसे खा लेता है।

(3) पाचन, अवशोषण तथा बहिःत्याग (Digestion, absorption and gestion)-आमाशय एवं जठरनिर्गम अंधनालों के स्राव शिकार पर स्रवित कर दिए जाते हैं। स्रावों में उपस्थित एन्जाइम प्रोटिएस (Protease), लाइपेस (Lipase) तथा एमाइलेस mylase) क्रमश: प्रोटीन, वसा तथा कार्बोहाइड्रेट का पाचन कर देते हैं। इसके पश्चात् पचे पदार्थ आहार नाल में भेज दिए जाते हैं। पचा हुआ भोजन मुख्य रूप से पाइलोरिक अंधनालों द्धारा अवशोषित होकर प्रगुहीय तरल द्वारा शरीर के विभिन्न भागों में वितरित कर दिया जाता है। जजन की अत्यधिक मात्रा अंधनालों की सम्भरण कोशिकाओं में संगृहीत हो जाती है। अपच भोज्य पदार्थ मुख से अथवा गुदा, दोनों से बाहर त्याग दिए जाते हैं।

 


Follow me at social plate Form

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top