BSc 1st Year Botany Affinities Of Diatoms Question Answer Notes

BSc 1st Year Botany Affinities Of Diatoms Question Answer Notes

 

BSc 1st Year Botany Affinities Of Diatoms Question Answer Notes :- BSc 1st Year Botany Long Question Answer. In This Site Dreamtopper.in is very Helpful for all the Student. All type of Notes have been made available on our Site in PDF Study Material Question Answer Paper Previous Questions Unit wise Chapter -wise Syllabus Study Notes Mock Test Paper Available.

 


खण्ड

प्रश्न 1 – डायटम के विशिष्ट लक्षण, वर्गीकरण बेसीलेरियोफाइसी की समानता का वर्णन कीजिए। 

उत्तर

डायटम (बेसीलेरियोफाइसी) की समानता

(Affinities of Diatoms) Notes

(1) ये डेस्मिड (कोन्जुगेल्स) के समान संरचना है।

(2) इसमें फियोफाइसी के समान फ्यूकोजेन्थिन मिलता है।

(3) इसमें मिलने वाला संचित खाद्य जेन्थोफाइसी तथा क्राइसोफाइसी के समान है।

(4) कशाभिकायुक्त माइक्रोस्पोर इनकी उत्पत्ति फ्लैजिलेट से दर्शाते हैं।

डायटम के विशिष्ट लक्षण 

(1) ये एक कोशिका अथवा समूह में मिलते हैं।

(2) इनकी कोशिका भित्ति सिलिकायुक्त होती है।

(3) शरीर-संरचना दो वाल्व से बनी होती है जो एक-दूसरे में फिट हो जाते हैं।

(4) भूरे शैवाल हैं।

(5) संचित खाद्य वसीय तेल तथा ल्यूकोसिन है।

(6) प्रजनन कोशिका विभाजन व ओक्सोस्पोर निर्माण से होता है।

(7) लैंगिक जनन समयुग्मकी अथवा विषमयुग्मकी होता है। वर्गीकरण

वर्गीकरण

वर्गीकरण कोशिकाभित्ति के अलंकरण पर आधारित है। इन्हें दो गणों में बाँटा गया है

  1. पिन्नेल्स (Pennales)

(i) द्विपार्श्व सममित होते हैं। वाल्व सम-असममित होते हैं।

(ii) अलंकरण कोशिका भित्ति में एक लाइन में मिलता है।

(iii) रेफे तथा कूट रेफे मिलता है।

(iv) कोशिका में केवल दो क्रोमैटोफोर मिलते हैं।

(v) जनन स्टेटोस्पोर, माइक्रोस्पोर आदि मिलते हैं।

  1. सेन्ट्रेल्स (Centrales) 

(i) ये गोल, बहुकोणीय अथवा निश्चित आकृति के होते हैं।

(ii) इनका अलंकरण मध्य बिन्दु के चारों ओर तथा अरीय सममित होता है।

(iii) इनमें रेफे व कूट रेफे नहीं मिलते हैं।

(iv) अनेक क्रोमैटोफोर होते हैं।

(v) जनन ओक्सोस्पोर, माइक्रोस्पोर तथा स्टेटोस्पोर द्वारा होता है।

 


Follow me at social plate Form

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top